कसरावद तहसील के नर्मदा के तट पर स्थित गांव भट्याण बुजुर्ग के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा अस्वस्थ होने से एक निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा हैं । उपचार में जुटे डॉक्टर सुभाष मोदी ने आज सोमवार को बताया कि बाबा को निमोनिया हुआ है जिसके चलते उनका उपचार किया जा रहा है पहले से उनके स्वास्थ्य में सुधार है ।