शनिवार को हुए सड़क हादसे का आज रविवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को घसीटते हुए दिखाई दे रहा है । देर रात को परिजनों ने महल फैक्ट्री के सामने शव रखकर जमकर हंगामा भी किया । परिजनों का कहना है कि मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए ।