आज दिनांक 24.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में उद्योग वार्ता एवं ईज ऑफ डुईंग विजनेस पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें रोहतास जिला के स्टार्टअप, एस०आई०पी०बी०, पी०एम०ई०जी०पी०, पी०एम०एफ०एम०ई० तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्यमियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त सभी बैंकों के अधिकारियों, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि बबल कश्यप, पुनित अग्रवाल, डी०डी०एम नवार्ड तथा उद्योग वार्ता में शामिल कमिटी के सभी पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी उद्यमियों से बारी-बारी से परिचय लिया तथा उनकी समस्या को बारीकी से गौर किया तथा उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित उद्यमियों द्वारा पूंजी की कमी, विद्युत आपूर्ति की समस्या, बियाडा क्षेत्र में नटवर्क का अभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, रोहतास को निदेश दिया कि वे सी०जी०टी०एम०एस०ई० योजनान्तर्गत कोलेट्रॉल सक्यूरिटी के द्वारा उद्यमियों को पूंजी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में बताया गया कि केन्द्रीय बजट मे सी०जी०टी०एम०एस०ई० के तहत दस करोड़ तक ऋण सहायता दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
बैठक में विद्युत तथा बियाडा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया गया वे इस समस्या का शीघ्र हीं निदान करेगें। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा मार्केटिंग की समस्या से भी जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। उद्यमियों द्वारा बताया गया कि इकाई उत्पाद के मार्केटिंग हेतु अमेज़न द्वारा अधिक मार्जिन मनी लिया जाता है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने को कहा गया। जहां वे अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा कर उसका निदान किया जा सकें। बैठक में महाप्रबंधक द्वारा जानकारी दी गयी की इस महीने राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (एस०आई०पी०बी०) में कुल 09 नये उद्योग स्थापना हेतु पोर्टल पर आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी इकाईयों को प्रथम स्टेज अनुमोदित कर विभाग को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भेजी जा चुकी है। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा खासकर कोचस एवं दिनारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था का भी प्रश्न उठाया, जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लिया गया।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों को आश्वत किया कि जिला प्रशासन उनके सभी समस्याओं का निराकरण कर रोहतास जिला को उद्योग के क्षेत्र में एक नई पहचान देने का काम करेगें।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 24, 2026