मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सासाराम अनुमंडल के सासाराम नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर कुल 130 दण्डाधिकारी तथा 130 पुलिस पदाधिकारी की दो शिफ्टों में प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही सशस्त्र बल एवं पुलिस केंद्र से लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
जबकि सासाराम अनुमंडल के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थलों पर 143 दंडाधिकारी तथा 143 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही सशस्त्र बल एवं पुलिस केंद्र से लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर 147 दंडाधिकारी तथा 147 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर 103 दंडाधिकारी तथा 103 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सशस्त्र बल एवं पुलिस केंद्र से लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सासाराम शहर में जुलूस समाप्ति तक 12 वरीय दंडाधिकारी एवं 8 पुलिस पदाधिकारी तीन शिफ्टों में पालीवार वाहन से गश्ती करेंगे। 6 बाइक गश्ती दल चिन्हित इलाकों में लगातार भ्रमणशील रहने।
बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को थाना द्वारा वेरीफाई रुट के रास्ते से ही जुलूस निकाला जाए, इसे सुनिश्चित करावे। इसके साथ ही ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के अति संवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार आसूचनाओं का संग्रहण करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों तथा धर्म के नाम पर अफवाह द्वेष नफरत तथा गलतफहमी फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करें। हर संभव तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ आसूचनाओं को एकत्रित करें, ताकि विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि सभी थानाध्यक्ष / पुलिस निरीक्षक/अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अधीनस्थ कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में विश्वसनीय माध्यम के जरिये गुप्त सूचनाएँ एकत्रित करेंगे एवं स्वयं भी भ्रमणशील होकर स्थिति का पूर्ण जायजा लेंगे ताकि साम्प्रदायिक आसूचना का संकलन एवं स्थिति की समीक्षा सुनियोजित ढंग से हो सके।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए। प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचल पदाधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी की यह संयुक्त जिम्मेवारी होगी वे अपने अपने क्षेत्र में पंचायतवार, थानावार एवं प्रखंडवार क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजन, सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों था सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रभावशाली व्यक्तियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं के पदधारकों, पंचायत राज प्रतिनिधियों के साथ साथ शांति समिति/सद्भावना समिति की बैठक कर लें एवं उन्हें प्रेरित करें कि वे इन महत्वपूर्व अवसरों पर सतत् क्रियाशील रहकर स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर क्षेत्र विशेष की जिम्मेवारी लें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इन सभी व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। अवांछित तथा विवादित टिप्पणी करने वाले पर यथोचित विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित करें। भीड़ के नियंत्रण एवं नियमन हेतु उचित प्रबंधन अनिवार्य रूप से करें। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर लगातार बने रहेंगे कार्य में कोताही लापरवाही दिलाई को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा।
मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा/करबला पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर Anti Sabotage जांच एक दिन पहले पूर्ण कर ली जाये तथा वहाँ पर बल तैनात कर दिया जाय। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इसे सुनिश्चित करायेंगे।
मुहर्रम जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से भी जाएगी। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी निदेशित किया गया कि मुहर्रम के आयोजन में संलग्न समिति एवं स्वयंसेवकों की सूची उनके मोबाईल संख्या के साथ प्राप्त कर लेंगे और उसे संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से सत्यापित कर लेंगे। उक्त सूची थानाध्यक्ष एवं जिला नियंत्रण कक्ष को भी उपलब्ध करा देंगे ताकि आयोजकों से ससमय सम्पर्क किया जा सके।
गृह विभाग से प्राप्त निदेश का अनुपालन करते हुए जुलूसों को विनियमित करने एवं जुलूसों को अनुज्ञप्ति निर्गत किया जायेगा। कोई भी ताजिया जुलूस बिना लाईसेंस के नहीं निकाला जायेगा। जुलूसों का शत-प्रतिशत लाईसेन्सी होना सुनिश्चित किया जाय। जुलूस का स्कॉट संबंधित थानाध्यक्ष सुनिश्चित करायेंगे। जुलूस का वीडियोग्राफी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष कराना सुनिश्चित करेंगे।
सिविल सर्जन रोहतास को निदेश दिया गया कि रोहतास जिले में पदस्थापित सभी चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करेंगे। सदर अस्पताल सासाराम सहित सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 24X7 चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, औषधि एवं चिकित्सा जींच हेतु आवश्यक सभी सुविधाएँ निरंतर अचूक रूप से उपलब्ध कराएंगे।
सिविल सर्जन, रोहतास यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिले में मौजूद सभी एम्बुलेन्सों में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, जीवन रक्षक दवायें आदि तैयार स्थिति में रखेंगे, ताकि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सके।
सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल अपने-अपने स्थानों पर ससमय उपस्थित होकर चौकसी बरतेगें। सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल का यह दायित्व होगा कि वे अपने सम्पूर्ण प्रतिनियुक्ति अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे।
मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष, रोहतास कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष संख्या- 06184-226072 / 226093 है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट में 6 दंडाधिकारी एवं 2 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, रोहतास रहेंगे।
किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को तुरंत दूरभाष द्वारा देने का निर्देश दिया गया।
मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार में उक्त अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। वरीय प्रभार में दंडाधिकारी के रूप में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०2), डेहरी रहेंगे।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 24, 2026