जमुई: तिलबरिया गांव में रास्ता छोड़कर दीवार बनाने के लिए कहने पर मंझले भाई ने बड़े भाई और भतीजे को पीटकर किया घायल
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 तिलबरिया गांव में रास्ता छोड़कर दीवार देने के लिए कहने पर शुक्रवार की रात 8:30 बजे मंझले भाई सीताराम मंडल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बड़े भाई भैरव मंडल और उनके पुत्र उमेश मंडल को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद दोनों घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।