जमुई: कल्याणपुर में पत्नी से झगड़े के दौरान पड़ोसी ने ईंट से मारकर दिव्यांग को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में शुक्रवार की रात 9:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से झगड़ा कर रहे दिव्यांग चंदन पंडित को उनके पड़ोसी भूषण तांती ने ईंट से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद घायल दिव्यांग चंदन पंडित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।नफिलहाल दिव्यांग चंदन पंडित की हालत सामान्य बनी हुई है।