जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 30 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक बाइक ज़ब्त
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 होली पर्व को लेकर विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जमुई के विभिन्न जगहों पर चलाई गई छापेमारी अभियान के दौरान शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कुल 30 लीटर चुलाई शराब और एक बाइक को जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है।