जमुई: कोदवरिया गांव में होली खेलने के दौरान पड़ोसियों ने खंती से दो भाइयों को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव में शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे होली खेलने के दौरान पड़ोसियों ने उपेंद्र यादव और उनके भाई नंदू यादव की खंती से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।