सिमडेगा: तेतर टोली में चलती बाइक से गिरकर वृद्ध महिला हुई घायल
तेतर टोली निवासी कमला तिर्की नामक वृद्ध महिला शनिवार देर रात अपने रिश्तेदार के साथ, शहर से बाइक पर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अपने घर के पास वह चलती बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।