सिमडेगा: वेदव्यास से सिमडेगा के 75 किलोमीटर कांवड़ यात्रा में चिकित्सा सेवा देने के लिए बजरंग दल टीम को किया गया रवाना
उड़ीसा के वेदव्यास से सिमडेगा तक 75 किलोमीटर कांवड़ यात्रा में शनिवार को चिकित्सा सेवा देने के लिए बजरंग दल की चलन चिकित्सा सेवा की टीम को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने रवाना किया। मौके पर बताया गया की कांवरिया को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की उद्देश्य से यह टीम को भेजा गया है। मौके पर महावीर चौक में कई लोग उपस्थित थे।