सिमडेगा: पालकोट रोड में बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत, किया गया रांची रिम्स रेफर
बाघिमा निवासी सहरू नामक व्यक्ति शनिवार रात बाइक से कोलेबिरा से घर लौट के दौरान, पालकोट रोड में बाइक दुर्घटना होने से घायल हो गया था। जिसे देर रात इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में 4 अगस्त की अहले सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसे अहले सुबह 4:30 बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।