सिमडेगा: झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन हेतु अनुसचिव कर्मचारी संघ सिमडेगा ने चर्च में प्रार्थना कर जताया विरोध
झारखंड अनुसचिव कर्मचारी संघ सिमडेगा इकाई अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर 22 जुलाई से हड़ताल पर है ,लेकिन इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर सरकार के हृदय परिवर्तन हेतु शनिवार को चर्च में जाकर प्रार्थना किया गया। मौके पर कहा गया विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना की जा रही है, ताकि सरकार का हृदय परिवर्तन हो और मांगों को सुने।