उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर सीधा और तीखा हमला बोला है। CM धामी ने कहा कि कांग्रेस के लिए किसी पीड़ित बेटी का न्याय कोई मायने नहीं रखता, उनका एकमात्र एजेंडा केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना और पीड़ित परिवार का इस्तेमाल करना है।
उन्होंने कहा कि अपनी दम तोड़ती राजनीति को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता और उनके 'युवराज' बिना किसी तथ्य और सबूत के पूरे देश में देवभूमि उत्तराखंड को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। CM धामी ने तंदूर कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी और कहा कि जिनका खुद का इतिहास बेटियों के अपमान और घोटालों से भरा पड़ा है, वे आज न्याय का झूठा नाटक और घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #CongressVsBJP #Devbhoomi #BreakingNews