अस्पताल से मंदिर तक… रेखा आर्य की नई तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान!
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद और हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सक्रिय नजर आईं।
रविवार को रेखा आर्य देहरादून के पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान के तहत कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
#RekhaArya
#UttarakhandNews
#TapkeshwarMahadev
#UttarakhandPolitics
#ViralNews