अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अब निर्णायक लड़ाई की तैयारी!
मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने संपूर्ण उत्तराखंड बंद के लिए सर्वदलीय और सामाजिक संगठनों की तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया है।
उन्होंने दो टूक कहा कि कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने और दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाने के लिए पूरे प्रदेश को एक मंच पर आना होगा। यह केवल एक बेटी के न्याय का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता और स्वाभिमान का सवाल है। उन्होंने कांग्रेस और यूकेडी समेत सभी राजनीतिक व छात्र-महिला संगठनों से मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की है।
📢 क्या आप संपूर्ण उत्तराखंड बंद के इस आह्वान का समर्थन करते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।'
#JusticeForAnkitaBhandari
#UttarakhandBandh
#AnkitaBhandariCase
#UttarakhandNews
#JusticeForAnkita