Durg Anganbadi Worker Protest : दुर्ग में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 5 से 10 हजार रुपये के मानदेय में घर चलाना मुश्किल है। काम भरपूर लिया जाता है, लेकिन वेतन समय पर नहीं मिलता और कई बार आधा-अधूरा भुगतान किया जाता है। सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं, रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी नहीं।
तीन दिवसीय आंदोलन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ाने, पेंशन और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।