परसिया: न्यूटन मंदिर समिति ने दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच मांगी, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, प्रेस कांफ्रेंस की
न्यूटन में सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में सतरह अक्टूबर की रात हुए विवाद के बाद मंदिर समिति के सदस्यों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। मंदिर समिति ने गुरुवार को इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को साढे पांच बजे प्रेस कांफ्रेस में मंदिर समिति ने आरोपों पर अपने तथ्य रखे। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।