नावानगर: नावानगर में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जीविका दीदी ने ली शपथ
नावानगर में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर बुधवार को जीविका दीदी ने शपथ लिया। इसके लिए बीडीओ के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत बीडीओ के निर्देशानुसार प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक जीविका के मार्गदर्शन पर मतदान शपथ का आयोजन किया गया था। जिसमें संस्कार जीविका संकुल स्तरीय संघ के सभी जीविका दीदी शामिल थी। मतदान शपथ बीडीओ मनोज कुमार ने दिलवाया।