रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की मनमानी पर सवाल!
आज रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े युवाओं के रोजगार, स्थानीय लोगों के अधिकारों की मनमानी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विडंबना यह है कि हमारे क्षेत्र से होकर परियोजनाएँ गुजर रही हैं, यहां की जमीन और संसाधनों का उपयोग हो रहा है, लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता और स्थानीय युवाओं को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास में स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
परियोजनाओं का लाभ सबसे पहले उस क्षेत्र की जनता को मिलना चाहिए, जिसने विकास के लिए अपनी जमीन और संसाधन दिए हैं।
जनता के हक और अधिकारों की आवाज़ विधानसभा में मजबूती से उठाता रहूंगा।
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026