‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम एवं मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन
Kullu Times
जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर, मनाली में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लाइव संवाद में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली, एनएसएस प्रभारी प्रो. जीत राम, एनसीसी सीटीओ डॉ. ज्योति बाला तथा रोवर- रेंजर प्रभारी प्रो. प्रोमिला सम्पूर्ण शिक्षक व ग़ैर शैक्षणिक वर्ग उपस्थित रहा । इस अवसर पर एनएसएस , एनसीसी , रोवर -रेंजर, खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर कुल्लू पुलिस एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य मैत्रीपूर्ण खेल मैच का भी आयोजन किया गया। मैत्रीपूर्ण मैच का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच सौहार्द, सहयोग, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अनुशासन अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026