Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
NMCNews24
बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की खेलकूद प्रतियोगिता राष्ट्रीय गान Hitesh Bharti
Kullu, Kullu
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
#kullu जर्जर भवन में लग रही कक्षाएं, खतरे में बच्चों की जान छनीखोड़ में बदहाल स्कूल भवन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शेरा नेगी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Shera negi D R Thakur Kullu
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
🎓 कुल्लू के विद्यार्थियों के लिए शानदार मौका! टीचिंग के क्षेत्र में बनाना है अपना करियर? तो जुड़िए जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, देवधार, मंडी के साथ। ✨ 21 वर्षों का अनुभव 📚 B.Ed. & D.El.Ed. कोर्स 👩🏫 अनुभवी फैकल्टी 🏫 बेहतरीन कैंपस और सुविधाएं 🎓 2026 Admissions Open अपने Teacher बनने के सपने को दीजिए सही दिशा। 📞 संपर्क करें: 9816981400, 9816991400 📍 देवधार, मंडी, हिमाचल प्रदेश जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज “आपके शिक्षक बनने के सपने की सही शुरुआत।” #AdmissionOpen #BED #DElEd #TeacherTraining #Mandi #Kullu #HimachalPradesh #Jagriti
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बंजार विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाने का अवसर प्राप्त हुआ। बंजार के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और इनके समाधान की मांग रखी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले बंजार क्षेत्र के लोगों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। सरकार से अपेक्षा है कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लिए जाएंगे। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन)
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
#kullu रक्षाबंधन पर कुल्लू के लोअर ढालपुर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखीयां बजार में रही खुब रौनक। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
#kullu छन्नीखोड़ में बदहाल स्कूल भवन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल , 2023 की आपदा में टूटा स्कूल, आज तक नहीं हुआ पुनर्निर्माण छनीखोड़ स्कूल की बदहाली पर AAP नेता शेरा नेगी ने उठाए सवाल देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Shera negi Pooja Kashyap DC Kullu D R Thakur Kullu CMO Himachal
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहरा तिरंगा शिखर से पैराग्लाइडिंग कर गिमनर सिंह ने रचा इतिहास Kullu Times ग्रेटर हिमालय पर्वत श्रृंखला की जांस्कर पर्वतमाला में जिला लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर दस सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के दौरान पर्वतारोहण अनुदेशक एवं पैराग्लाइडिंग पायलट गिमनर सिंह ने चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग कर एक नया इतिहास रचा। 6048 मीटर की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण करने के बाद उसके शिखर से पैराग्लाइडिंग करना गिमनर सिंह के अदम्य साहस, कौशल और साहसिक प्रतिभा को दर्शाता है। अभियान दल के अनुसार, इस प्रकार की अज्ञात चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग का यह पहला प्रयास है और इससे गिमनर सिंह ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। दस सदस्यीय दल ने इस चोटी पर पहली बार तिरंगा फहराकर भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह पर्वतारोहण अभियान भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के प्रस्तावित अभियान के तहत आयोजित किया गया। गिमनर सिंह ने बताया कि पूरे अभियान को महज पांच दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अभियान का आयोजन 22 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक किया गया। अभियान दल का नेतृत्व कर रहे देशराज ने बताया कि वर्तमान में इस चोटी का कोई नाम निर्धारित नहीं किया गया है। अभियान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद जल्द ही चोटी के नामकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्यतः किसी अज्ञात चोटी पर पहली बार सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले दल या व्यक्ति को उसके नामकरण का प्रस्ताव रखने का अवसर मिलता है। अभियान में पायलट एवं अनुदेशक गिमनर सिंह, लक्ष्य दत्त, राम कुमार, अंकित सिंह, रणजीत ठाकुर, गौरव, सौरव तथा महिला प्रतिभागी केला देवी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। अभियान दल ने बताया कि जांस्कर पर्वतमाला में पर्वतारोहियों के लिए कई नई संभावनाएं मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली कई ऐसी चोटियां हैं, जिन पर अभी तक आरोहण नहीं हुआ है। भरतपुर आधार शिविर क्षेत्र से भी लगभग 6100 मीटर ऊंची ऊनम चोटी सहित कई पर्वतारोहण स्थल उपलब्ध हैं। गिमनर सिंह ने कहा कि लाहौल में नई चोटियों और नए पर्यटन स्थलों की खोज से देश के विभिन्न राज्यों के पर्वतारोहियों और साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों को हिमाचल की ओर आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले कई पर्वतारोही आरोहण के लिए लेह-लद्दाख की ओर जाते थे, लेकिन लाहौल में उपलब्ध नई चोटियां उन्हें हिमाचल प्रदेश में ही पर्वतारोहण के बेहतर अवसर प्रदान कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नई चोटी पर आरोहण करना नहीं था, बल्कि युवाओं को साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करना भी था। आज की युवा पीढ़ी का लंबे समय तक घरों में रहना उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है। साहसिक गतिविधियां युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखने में मदद मिल सकती है। अभियान दल ने उम्मीद जताई कि लाहौल की इन नई पर्वतारोहण संभावनाओं से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। --
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम एवं मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन Kullu Times जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर, मनाली में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लाइव संवाद में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली, एनएसएस प्रभारी प्रो. जीत राम, एनसीसी सीटीओ डॉ. ज्योति बाला तथा रोवर- रेंजर प्रभारी प्रो. प्रोमिला सम्पूर्ण शिक्षक व ग़ैर शैक्षणिक वर्ग उपस्थित रहा । इस अवसर पर एनएसएस , एनसीसी , रोवर -रेंजर, खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। इसी अवसर पर कुल्लू पुलिस एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य मैत्रीपूर्ण खेल मैच का भी आयोजन किया गया। मैत्रीपूर्ण मैच का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच सौहार्द, सहयोग, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अनुशासन अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026
कुल्लू लाइव - महिला मोर्चा द्वारा मनाया जा रहा रक्षा बंधन का त्यौहार सफाई कर्मचारियों को बांधी जा रही राखी
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026