विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बंजार विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाने का अवसर प्राप्त हुआ।
बंजार के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और इनके समाधान की मांग रखी।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले बंजार क्षेत्र के लोगों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। सरकार से अपेक्षा है कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन)
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026