इटाढ़ी: जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा: योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त टूल किट
Itarhi, Buxar | Apr 22, 2026 जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग्य अभ्यर्थियों के बीच निःशुल्क टूल किट वितरण की योजना शुरू की गई है। यह पहल श्रम संसाधन विभाग के तहत नियोजन सेवा विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी दी।