इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने बीडीओ को सौंपा 16 सूत्री मांगपत्र
अलीगंज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान ने बीडीओ को 16 सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान ने शनिवार को 4 बजे बताया कि मांग पत्र में बाजार की सफाई, जाम से निजात के लिए बस स्टैंड को बाजार से बाहर करने, नालियों की सफाई समेत कई अन्य मांग शामिल है।