चुनाव में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर सोमवार को 2:00 अपराह्न में विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा गया।