कोल: बरौला रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 थाना बन्ना देवी के बरौला रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 50 वर्षीय राजकुमारी रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह पशुओं को टहला रही थीं इस दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।