कोल: यमुना एक्सप्रेस वे पर कार व ट्रक की भिड़ंत में 1 की मौत 2 की हालत गंभीर, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसके बाद कार में बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।