कोल: कासिमपुर में दूल्हे के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, दहेज का सामान छीनने का किया था विरोध
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 थाना जवाँ इलाके के कासिमपुर मोड पर नशे में धुत बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचों के बल पर दहेज का सामान छीनने का किया प्रयास।विरोध करने पर बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग, फायरिंग की घटना में दूल्हे के भाई के गोली लगने से 35 वर्षीय युवक घायल।पुलिस ने घायल को गुरुवार की देर रात उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।