कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत कार की किश्त को लेकर परिवार में हुआ विवाद
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत कार की किश्त को लेकर परिवार में विवाद हो गया। शादी में मिली कार पिता ने बिना बेटे की मंजूरी के अन्य व्यक्ति को बेच दी जिससे बेटा पिता से नाराज हो गया। पिता के द्वारा उक्त व्यक्ति से रुपये भी ऐंठ लिए और कार भी नहीं दी। इस संदर्भ में उक्त व्यक्ति के द्वारा पिता के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत की गई है।