पटना ग्रामीण: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 01 अणे मार्ग में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे उन्होंने कहा कि सैनिकों की कुर्बानी अमर है।