सिमरी बख्तियारपुर: डीआईजी कुमार आशीष ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस कार्यालय का कड़ा निरीक्षण किया
कोशी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। लंबित कांडों के निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अगले माह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। निरीक्षण में पुलिस भवनों और अभिलेखों की भी समीक्षा हुई। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।