बिहार के बनमा ईटहरी थाना परिसर में गुरुवार को नशा मुक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटहरी की कक्षा 9वीं की 36 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।