सतगावां: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोखरडीहा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति कोडरमा के तत्वावधान में प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोखरडीहा में विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मलेरिया से बचाव, लक्षण तथा इसके उपचार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। मौके पर वार्डेन- प्रतीक्षा मिंज, शक्ति कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थे।