टिकैतनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू
16 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्म महोत्सव, सुबह निकलेगी भव्य निशान यात्रा; भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर की पावन धरती पर एक बार फिर बाबा श्याम के भक्तों को उनकी भक्ति में सराबोर होने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। नगर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजने जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्याम का जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
नगर पंचायत टिकैतनगर में प्रत्येक माह एकादशी (ग्यारस) के पावन अवसर पर बाबा श्याम का मासिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं वर्ष में एक बार बाबा श्याम का भव्य जन्म महोत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में आगामी 16 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही बाबा के दरब�