डिंडौरी: कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 43 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक जनसुनवाई के दौरान 43 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या सुनी और कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभव न हो सका उनके लिए समय सीमा तय करते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।