देवबंद: घर में घुसकर युवक ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर, युवक ने खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या,नागल के ताजपुर की घटना
ताजपुर में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। जिससे गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर का है। आरोपी की पहचान देवबंद के गांव भायला निवासी राजन के रूप में हुई है।