देवबंद: दुष्कर्म के मामले में पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर भारतीय किसान यूनियन तोमर का थाना नागल में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान
थाना नागल पुलिस पर एक पीड़ित युवती के परिजनों न अपनी रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया है।पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना को करीब एक सप्ताह होने को जा रहा है लेकिन आज तक भी पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया।पुलिसिया कार्रवाई से निराश होकर पीड़ित युवती के परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन तोमर से मदद की गुहार लगाई है।भाकियू ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।