देवबंद: नागल में भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक का आयोजन, संगठन विस्तार को लेकर हुआ मंथन
शुक्रवार को नागल रेलवे रोड स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने राजू कश्यप को युवा जिला महासचिव, राम सिंह किशनगढ़ कॉलोनी निवासी बिहारीगढ़ को युवा नगर अध्यक्ष तथा रामकुमार को युवा ग्राम अध्यक्ष मनोहरपुर मनोनीत किया गया।