देवबंद: गांव बडोली में बंद मकान के ताले तोड़कर ₹25 हजार की नकदी, गेहूं के कट्टे व अन्य सामान किया गया चोरी; दी तहरीर
नागल के गांव बडोली में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां रखे गेहूं के कट्टे नगदी तथा बिजली का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित रामभूल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा का रहने वाला है।