देवबंद: गांव अंबेहटा शेखा में छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने ,चांदी के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी रिजवान अपने परिवार के साथ घर के सहन में सो रहा था। रात्रि में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 35 हज़ार रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।चोर कमरे में रखे दो मोबाइल भी अपने साथ ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।