तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने चैन स्नैचर राहुल खान को किया गिरफ्तार, महिला से छीनी सोने की चेन और एक वाहन बरामद
Tijara, Alwar | Apr 25, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने चैन स्नैचिंग के एक मामले में शातिर अपराधी राहुल खान को गिरफ्तार किया है थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने शनिवार सुबह 7:00 बजे बताया कि आरोपी ने भगत सिंह कॉलोनी में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने दो दिनों में आरोपी को पकड़ कर चोरी की चेन और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।