गिधौर: गिद्धौर अस्पताल में बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति पड़ा, पुलिस जांच में जुटी
Gidhaur, Jamui | Apr 10, 2026 गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। व्यक्ति को देखकर अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने 2 बजे बताया कि यह व्यक्ति अस्पताल तक कैसे पहुंचा, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। उसके पास एक बैग भी मिला है, जिससे उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही।