फरसाबहार: केरसई में सीएम साय ने विकास कार्यों की घोषणाएं की
केरसई में सीएम साय ने की विकास कार्यों की घोषणाएं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे फरसाबहार विकासखंड के केरसई पहुंचे। यहां उन्होंने महतारी सदन का उद्घाटन किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें तालाब सौंदर्यीकरण, प्राथमिक शाला भवन, सीसी रोड निर्माण और बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार सहित अन्य विकास कार्य शामिल