महाशिवरात्रि पर फरसाबहार क्षेत्र के शिव मंदिरों में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फरसाबहार जनपद क्षेत्र के तमामुंडा व कोतेइबीरा शिव मंदिरों में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार शाम 6 बजे जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति दयानिधि मानिक के नेतृत्व में तमामुंडा में खीर, पूरी, सब्जी व मिठाई का वितरण किया गया