ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र से एक युवक की अचानक मौत का मामला सामने आया है। दानाओली निवासी अर्जुन शाम के समय शराब पीने के लिए शिंदे की छावनी स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने से पहले ही दुकान के बाहर बैठे-बैठे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अर्जुन का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें अर्जुन पहले कुछ हलचल करते और फिर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरते हुए दिखाई दिए।
सूचना मिलने पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इंदरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#crimenews #newsimpact #gwaliorpolice