गोले का मंदिर यातायात थाना प्रभारी प्रबल यादव के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान जिसमे हूटर और काली फिल्म लगी गाड़ियों के काटे चालान,
गोले का मंदिर यातायात थाना प्रभारी प्रबल यादव के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान,
ग्वालियर। गोले का मंदिर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी प्रबल यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से हूटर लगे वाहनों, काली फिल्म लगी गाड़ियों और बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों को चेक किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
आखिर यातायात नियमों को लेकर थाना प्रभारी प्रबल यादव ने क्या कहा? आइए, सुनते हैं उन्हीं की जुबानी।
📍 पोरसा लाइव | डिजिटल 24×7
Prabal Singh Yadav