ग्वालियर में 18 अक्टूबर को निकलेगी स्वाभिमान रैली, राजा चौहान ने की प्रेस वार्ता,
दशहरा से दो दिन पहले सर्व समाज संघर्ष समिति निकालेगी चार पहिया वाहन रैली, 200 से 250 चार पहिया और 50 से 100 दो पहिया वाहन होंगे शामिल,
ग्वालियर। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में ग्वालियर में स्वाभिमान रैली निकालने को लेकर सर्व समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजा चौहान ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा 18 अक्टूबर 2026, रविवार को चार पहिया वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।
राजा चौहान ने बताया कि दशहरा के दिन अधिकांश लोग पूजा-पाठ और वाहन पूजन में व्यस्त रहते हैं। साथ ही शहर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन दशहरा से दो दिन पहले रविवार को निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक साथी इसमें शामिल हो सकें।
रानी लक्ष्मीबाई समाधि से शुरू होकर गोला का मंदिर पर होगा समापन,
राजा चौहान के अनुसार, रैली की शुरुआत रानी