बोध गया: बोधगया में बौद्ध मठों के खिलाफ दायर केस को हाईकोर्ट ने किया खारिज
Bodh Gaya, Gaya | Sep 10, 2026 पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने बोधगया होटल एसोसिएशन के सचिव सुदामा कुमार द्वारा विभिन्न बौद्ध मंदिरों और मठों के प्रभारी भिक्षुओं के खिलाफ दायर मामलों को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान बोधगया मठ संघ के भिक्षु प्रियपाल ने अपना पक्ष रखा। एसोसिएशन ने मठों में व्यावसायिक गतिविधियों का आरोप लगाया था।