बोध गया: बोधगया में कृषि क्षेत्र के गहन अध्ययन हेतु 4 दिवसीय आवासीय कार्यशाला का समापन
Bodh Gaya, Gaya | Feb 20, 2026 बोधगया में कृषि क्षेत्र में गहन अध्ययन सह स्थल विकास के लिए 4 दिवसीय आवासीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार की शाम 4 बजे किया गया।जीविका,ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों के लिए जलवायु अनुकूल और उच्च आय आधारित कृषि मॉडल विकसित करना था।ताकि कृषि को जीविकोपार्जन का प्रमुख साधन बनाया जा सके।