अरवल में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 आरोपी गिरफ्तार! अरवल में सूखे नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं! पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
अरवल एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर जिले में स्मैक और हेरोइन की खरीद-बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अरवल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बैदराबाद टीओपी नहर के पास कुछ लोग अवैध स्मैक और हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से ओम प्रकाश और विजय कुमार को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भदासी कचरा स्टोर रूम के सामने से सुधीर कुमार, पिंटू साव, रंजन कुमार और बिंदु कुमार को गिरफ्तार किया गया।
वहीं अरवल सिपाह कैनाल के पास से आयुष कुमा�
Arwal, Arwal | Nov 2, 2026